फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traffic started on Pipa bridge, people got convenience

पीपा पुल पर आवागमन शुरू, लोगों को हुई सहूलियत

Wed, 08 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Traffic started on Pipa bridge, people got convenience
जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी और मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा घाट पर निर्मित पांटून पीपा पुल पर मंगलवार से दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे लोगों में खुशी है। विभागीय लोगों का दावा है कि पीपा पुल पर बुधवार से चार पहिया वाहनों का भी आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के दबाव में सीतामढ़ी से 25 पीपों को रामपुर पीपा पुल पर भेज दिया गया था। इसके चलते सीतामढ़ी-मिश्रपुर घाट पर छह पीपे कम पड़ गए। पीपा पुल का निर्माण सीतामढ़ी घाट की ओर से शुरू हुआ था। कुल 94 पीपों को जोड़ने के बाद मिश्रपुर (मिर्जापुर) की ओर छह पीपे कम पड़ गए। इससे लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई। बाद में विभाग को छह पीपों की कमी दूर करने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में बालू भर कर गंगा में डाल कर रास्ता बनाना पड़ा। इस कार्य में लगभग एक सप्ताह का समय लग गया। ज्ञात हो, इस वर्ष जिले के पीपा पुलों का निर्माण नियत तिथि से लगभग डेढ़ माह विलंब से पूरा हुआ है। इस बीच बीते नवंबर माह में गंगा पार मांगलिक कार्यक्रमों में शादी-विवाह में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मिश्रपुर सीतामढ़ी गंगा घाट पर पीपा पुल लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के अंतर्गत है। इस पीपा पुल से दो बड़े धार्मिक स्थल मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल और मां सीता धाम सीतामढ़ी एक सूत्र में बंध जाते हैं। इसके साथ ही भदोही और मिर्जापुर जनपद के दर्जनों गांवों के लोगों की सुविधाएं बढ़ जाती हैं। इस पीपे के पुल का सबसे अधिक फायदा भदोही जनपद को होता है। सीतामढ़ी में पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। पीपा पुल निर्माण से बारीपुर निवासी समाजसेवी राहुल दूबे, गंगा पार बसेवरा के पूर्व प्रधान अशोक कुमार मिश्रा, सीतामढ़ी के धर्मेंद्र सिंह आदि ने खुशी जताई। अवर अभियंता बीसी राम ने कहा कि पीपा पुल दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। चार पहिया वाहनों का आवागमन बुधवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed