फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traders refuse to take notice

फोरलेन का मामला फिर गरमाया

Mon, 30 Nov 2015 01:55 AM IST
Traders refuse to take notice
Traders refuse to take notice Updated Mon, 30 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Traders refuse to take notice
 नायब तहसीलदार विवेकानंद मिश्र समेत राजस्व टीम की ओर से दिए जा रहे नोटिस को सभी लोगों ने लेने से इंकार कर दिया। मयफोर्स पहुंची राजस्व टीम ने नोटिस न लेने के बावजूद लोगों के घरों पर जबरन चस्पा कर दिया। हालांकि लोगों के तेवर देखते हुए राजस्व टीम ने मौके से चली गई।
विज्ञापन



राजस्व टीम के इस तरह जबरन नोटिस चस्पा करने और नाप जोख करने की बात को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करने का एलान किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में भदोही के नायब तहसीलदार विवेकानंद मिश्र ने बताया कि 30 नवंबर से फोरलेन सड़क निर्माण के लिए नाप-जोख का कार्य शुरू किया जाएगा। इसलिए नोटिस दी जा रही है, क्योंकि कुछ दिन पूर्व यहां के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर बिना नोटिस के नाप जोख करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर तहसीलदार भदोही के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई। इसके बाद नोटिस जारी करके अग्रिम कार्रवाई को लेकर तैयारी की जा रही है।
मालूम हो कि बाबतपुर-भदोही फोरलेन को लेकर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही तरह तरह के विवाद चल रहे हैं। इसके चलते कई बार निर्माण कार्य को बंदकर देना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed