फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Toys and games will lead to intellectual development of children

खिलौनों और खेलों से होगा बच्चों का बौद्धिक विकास

Thu, 27 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Toys and games will lead to intellectual development of children
ज्ञानपुर। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए उन्हें खिलौनों और खेलों से जोड़ा जाएगा। खासकर पारंपरिक खेल जैसे गिल्ली-डंडा, कंचा और गुड्डे-गुड़ियों संग अन्य खेलों से बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों में भाषा और गणित की समझ विकसित करने के लिए इस तरह के खेलों की मैपिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। जिसमें एक लाख 95 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा और उनके बौद्धिक विकास के लिए शासन स्तर से नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत गणित और भाषा में बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए पूर्व में 12 सप्ताह तक चले चहक प्रशिक्षण से शिक्षकों को जोड़ा गया।
विज्ञापन

एसआरजी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि नवप्रवेशी बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। पहली से पांचवीं तक के बच्चों को इससे जोड़ा जा रहा है। जिससे पठन-पाठन में उनकी रूचि बढ़े। उन्होंने बताया कि 529 प्राथमिक और 217 कंपोजिट से जुड़े प्राथमिक विद्यालय में यह व्यवस्था शुरू की गई है। इसका असर भी स्कूलों में देखने को मिल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि खेल और खिलौनों के माध्यम से बच्चों को जोड़कर पढ़ाया जा रहा है। इससे बच्चों में पढ़ने की अभिरुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed