फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tower' weapon being built to force compliance; safety being ignored.

Bhadohi News: बात मनवाने का टावर बन रहा हथियार, सुरक्षा की हो रही अनदेखी

Wed, 05 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tower' weapon being built to force compliance; safety being ignored.
बेरासपुर गांव में बिना सुरक्षा घेरे का लगा टावर। संवाद
जंगीगंज। जिले में अपनी मांगों को मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते पांच महीनों में आठ और 15 दिन में पांच मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मोबाइल टावर की सुरक्षा के विशेष इंतजाम न होने से आसानी से लोग टावरों पर चढ़ जाते हैं। इससे प्रशासन व आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जिले भर में अलग-अलग कंपनियों के दो से तीन दर्जन मोबाइल टावर हैं। मोबाइल टॉवरों की सुरक्षा घेरा और वहां कर्मचारियों की तैनाती न होने से आसपास के गांवों के लोगों की पहुंच वहां आसानी से हो जाती हैं। जिसके बाद अपनी बात मनवाने की जिद में लोग टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा करते हैं। जिले में इन दिनों टावर पर चढ़ने का प्रयोग तेजी से बढ़ा रहा है। सबसे अधिक गोपीगंज कोतवाली में इस तरह के मामले देखे जा रहे हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि कुछ लोग अपनी मांगों को मनवाने के लिए मोबाइल टावर को विरोध प्रदर्शन का माध्यम बना रहे हैं। यह प्रवृत्ति न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि संबंधित व्यक्ति और बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मियों के जीवन को भी खतरे में डालती है। मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई भी नहीं कर पाती।
विज्ञापन

हालांकि बीते एक सप्ताह में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है, वहीं एक पर प्राथमिकी भी दर्ज की है, लेकिन इससे मोबाइल टावरों पर चढ़ने की घटनाओं में कमी आएगी या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है। जिले के प्रमुख टॉवरों पर सुरक्षा गार्डों की तैनाती, संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी और इस प्रकार का कृत्य करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जैसे कदम उठाए जाते तो इस पर लगाम भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो, 21 जुलाई को औराई के उपरौठ में ओवरब्रिज बनवाने व चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ गया था। इसी तरह से 22 जुलाई को किशुनदेवपुर में कंटेनर चालक सुरेन्द्र पांडेय मारपीट का आरोप लगाकर टावर पर चढ़ा था। इसके अलावा 30 जुलाई को बिरनई में एक गर्भवती महिला प्रेमी को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ी थी। दो अगस्त को धनापुर दक्षिणी में प्रेमिका को बुलाने की जिद कर विजय गौतम नाम का युवक टावर पर चढ़ा था। इसी तरह से तीन अगस्त को किशुनदेवपुर में पति को बुलाने की जिद में अंजली बिंद नाम की युवती टावर पर चढ़ गई थी।

एसपी अभिनव त्यागी का कहना है कि अपनी बात मनवाने का यह कल्चर ठीक नहीं है। आगे से टॉवर पर चढ़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मोबाइल टॉवर कंपनियों को टॉवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अब प्रशासन की ओर से वहां ताला लगाकर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed