{"_id":"5a2ede374f1c1bf4688c09ef","slug":"today-the-government-of-banagi-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगी नगर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगी नगर की सरकार
भदोही अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
समारोह स्थल का जायजा लेते नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को जिले में शहर की सरकार के गठन की प्रक्रिया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ ही पूरी हो जाएगी।
प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नए चेयरमैन के शपथ ग्रहण को लेकर एक तरफ जहां नागरिकों में उत्साह दिख रहा है, वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कंधों पर फूल मालाओं संग समस्याओं और चुनौतियों का भार भी लद जाएगा। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों समेत सातों नगर निकायों में मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी शपथ ग्रहण कराएंगे। जिले की दो नगर पालिकाओं एवं पांच नगर पंचायतों के लिए 26 नवंबर को चुनाव के बाद एक दिसंबर को मतगणना हुई। इसमें निकायों के नए-नए चेयरमैन और वार्ड के सभासद संग सदस्य निर्वाचित हुए। शासन के निर्देश पर मंगलवार को नगर पालिका भदोही, गोपीगंज संग नगर पंचायत ज्ञानपुर, घोसिया, सुरियावां, खमरिया और नई बाजार के अध्यक्षों, सभासदों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। अध्यक्षों और सभासदों के शपथ ग्रहण के साथ ही शहर की सरकार गठित हो जाएगी।
इसके बाद नगरों में रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। ज्ञानपुर नगर पंचायत चेयरमैन हीरालाल मौर्य और नगर पंचायत के 11 वार्ड सदस्यों को दोपहर तीन बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कर दी गई है। चेयरमैन को एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार शपथ ग्रहण कराएंगे। इसी तरह गोपीगंज नगर के ओमकार वाटिका में गोपीगंज नपा के चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता और 25 सभासों को सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। चेयरमैन को एसडीएम ज्ञानपुर ही शपथ ग्रहण कराएंगे।
घोसिया नगर पंचायत में सुबह 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय में रजिया नुमान को एसडीएम औराई केशवनाथ गुप्ता शपथ दिलाएंगे। इसी तरह खमरिया में वार्ड सात पानी टंकी के समीप खेल मैदान में दोपहर तीन बजे आयोजित शपथ ग्रहण में एसडीएम केशवनाथ ही चेयरमैन नंद कुमार मौर्य को शपथ ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन
सुरियावां में नगर पंचायत कार्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एएसडीएम अमृता सिंह चेयरमैन गोरेलाल कन्नौजिया को शपथ दिलाएंगी। भदोही नगर पालिका का शपथ ग्रहण समारोह दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है।
यहां अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव दोपहर12 बजे शपथ दिलाएंगे। नई बाजार नगर पंचायत में दोपहर 12 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट अमृता सिंह नई बाजार के चेयरमैन विजय सोनकर को शपथ दिलाएंगी। सभी सातों नगर निकायों में चेयरमैन के साथ निर्वाचित सभासदों और सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।