{"_id":"575c75344f1c1b520a9c67fa","slug":"to-reduce-bifre-rojedar-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती को लेकर बिफरे रोजेदार, किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती को लेकर बिफरे रोजेदार, किया प्रदर्शन
bhadohi
Updated Sun, 12 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान में विद्युत कटौती से नाराज नगर के बालीपुर में शनिवार को रोजेदारों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कहा कि भीषण गर्मी मेें विभाग जानबूझ कर कटौती कर रहा है। कहा कटौती से रोजेदारों को इबादत करने में दिक्कतें आ रही हैं। चेतावनी दी कि यदि कटौती बंद नहीं की गई तो भदोही-गोपीगंज मार्ग जाम किया जाएगा।
शासन की ओर से रमजान में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के आदेश की बिजली विभाग हवा निकाल रहे हैं। दोपहर में कटौती के दौरान गर्मी से परेशान रोजेदारों ने पुरानी कलेक्ट्रेट मार्ग बालीपुर में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कहा कि वर्तमान समय में आसमान से आग बरस रही है। सुबह आठ बजे से ही चल रही गर्म हवाएं और लू के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर रखा है।
पारा भी करीब प्रतिदिन 44-45 पहुंच रहा है। इसके बाद भी रोजा रखे लोग घरों में रहकर इबादत कर रहे हैं। बिजली कटौती होते ही रोजेदारों की परेशानियां बढ़ जा रही हैं। कूलर, पंखे, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण भी ठप होते जा रहे हैं। बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा है, वहीं अंदर भी गर्मी के चलते बुरा हाल हो जाता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे रोजेदारों ने चेतावनी दी कि यदि विद्युत आपूर्ति दुरूस्त न की गई तो भदोही-गोपीगंज मार्ग जाम किया जाएगा। इस दौरान दिलावर अली, गुलशेर आलम, शहनवाज अहमद, वारिस अली, फराज आलम, अतीक अहमद, अतहर जमाल, मेराज उमर, शाहिद हुसैन, फैज आलम, इम्तियाज अहमद, सुहैल अली के साथ ही काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।