फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tin shed hundreds of storm flew sullen tree

अंधड़ से सैकड़ों टीन शेड उड़े, पेड़ उखड़े 

Wed, 25 May 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 25 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 मौसम में आए बदलाव के बीच सोमवार की देर रात तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान किया। दर्जनों टीनशेड जहां घरों से उखड़ गए, वहीं कई पेड़ भी धराशायी हो गए। सुरियावां के अबरना में बारात के जनवासे पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे पांच बाराती घायल हो गए। सभी को जौनपुर जिले के रामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

करीब दो माह तक भीषण गर्मी और उमस के बाद तीन दिनों से मौसम में बदलाव हुआ। सुबह-शाम आसमान में बादलों के दस्तक के बीच शाम को तापमान भी कम हो रहा है। इससे उमस से लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार की देर रात आसमान में छाए बादलों ने अचानक तेज अधंड़ का रूप ले लिया। तेज आंधी और बारिश से जगह-जगह टीनशेड उड़ गए और कई पेड़ भी धराशायी हो गए। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, इलाके के अबरना गांव में जोखू गौतम के यहां सोमवार को जौनपुर जिले के रामपुर से बारात आई थी। रात में भोजन आदि करने के बाद लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे कि अचानक आंधी आने से वहीं खड़े एक पेड़ की डाल टूटकर जनवासे पर गिर गया। इसमें बारात में अफरातफरी मच गई। डाल की चपेट में आने से पांच बाराती घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को रामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, आंधी और बारिश से चकदुखरनपुर गांव निवासी धनी पाल के घर का टीनशेड उखड़कर गिर गया। 
विज्ञापन

संयोग था कि सभी लोग घर के बाहर सोए थे अन्यथा किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। इसी तरह चकखुशियाल, सिंहपुर और बसपरा गांव में आंधी से कई घरों के टीनशेड उखड़ गए। सीतामढ़ी के एक बगीचे में तीन आम के पेड़ आंधी से धराशायी हो गए। इसी तरह सुभाषनगर, औराई, जंगीगंज, गोपीगंज, चौरी इलाके में कई आम के पेड़ जहां धराशायी हो गए वहीं टीनशेड भी उखड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed