फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thursday is the hottest day of the month

Bhadohi News: बृहस्पतिवार माह का सबसे गर्म दिन

Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Thursday is the hottest day of the month
ज्ञानपुर। जनपद में बृहस्पतिवार महीने का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों की दूश्वारियां बढ़ गईं। धूप के तेवर देखकर हर कोई सहम गया। हवा की दिशा बदलने के कारण एक सप्ताह से तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तीन डिग्री तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


जनपद में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले एक सप्ताह में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सुबह दस बजे के बाद लगता है कि आसमान से आग बरस रही है। तल्ख धूप में राह चलना मुश्किल हो गया है, बिना चश्मा और गमछा के सफर करना राहगीरों को भारी पड़ रहा है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो रहे हैं। सौ शय्या अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि ऐसे मौसम में सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी है। जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। धूप में कतई बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। तरल पदार्थों का सेवन करें। इससे शरीर में ग्लूकोज की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


---

महीने में तीन बार 40 के पार

ज्ञानपुर। मई के शुरुआती सप्ताह में गर्मी से थोडी राहत जरूर मिली थी, लेकिन इसके बाद सूर्यदेव ने आंखें दिखानी शुरू कर दी। महीने में कुल तीन बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इनसेट:

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

16 मई - 42.7 - 25.9

15 मई - 41.3 - 24.6

14 मई - 40.4 - 19.4

13 मई - 39 - 19.3

12 मई - 38.4 - 26.1

11 मई - 38.6 - 24.4

10 मई - 37.9 - 24.6



नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed