{"_id":"57e97d9d4f1c1be36f5741c0","slug":"threw-stones-at-police-blockade-to-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्काजाम खत्म कराने गई पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्काजाम खत्म कराने गई पुलिस पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
कोईरौना बाजार में सड़क जाम करते ग्रामीण ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के बेरवा पहाड़पुर गांव के सामने सोमवार शाम करीब पांच बजे चक्काजाम समाप्त कराने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे तीन एसओ समेत छह पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। ग्रामीणों ने एसओ ऊंज और कोइरौना की जीप पलट दीं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 10 ग्रामीण घायल हो गए। लोग दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक राजू गौतम की मौत के बाद मुआवजा और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर रहे थे।
बेरवां पहाड़पुर निवासी राजू गौतम के पिता फूलचंद की 15 दिन पूर्व मौत हो गई थी। शुक्रवार को तेरहवी संपन्न होने के बाद राजू गौतम रिश्तेदारों को छोड़ने साइकिल से आया था। लौटते समय रैयापुर में टूरिस्ट बस की टक्कर से वह घायल हो गया था। उसका वाराणसी में इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव लाकर बेरवा पहाड़पुर में कोइरौना-जंगीगंज मार्ग पर जमा लगा दिया। जाम समाप्त कराने के लिए कुछ पुलिसकर्मी दबाव बनाने लगे। इस पर ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एसओ ऊंज हरिवंश यादव, एसओ कोइरौना सत्येंद्र पांडेय, एसओ गोपीगंज अरुण दूबे समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीएम केशवनाथ गुप्त, एएसपी जियालाल यादव, सीओ श्यामशंकर पांडेय फोर्स संग पहुंच गए। अफसरों के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों का आरोप था कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी, उसे पुलिस ने पैसा लेकर छोड़ दिया था।