फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three youths of the carpet city died in the city of Maya

कालीन नगरी के तीन युवकों की माया नगरी में मौत

Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three youths of the carpet city died in the city of Maya
जिले के अलग-अलग गांवों में रहने वाले तीन युवकों की बीते दो दिन में मुंबई में मौत हो गई। एक की वहां हत्या की गई है, जबकि दो की मौत डंपर की चपेट में आने से हो गई। तीनों के परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतकों में रोहित मिश्रा (25) निवासी बहरैची-सुरियावां, विनय तिवारी (24) निवासी चकटोडर-ज्ञानपुर और भोलेनाथ गोस्वामी (31) निवासी सर्वतखानी-चौरी शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के चकटोडर निवासी बैजनाथ ने बताया कि उनका पुत्र विनय तिवारी एक सप्ताह पूर्व प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए मुंबई गया था। वहां नालासोपारा में रहने वाले रिश्तेदार बहरैची निवासी रमेश मिश्रा के साथ बाइक से किसी से मिलकर सोमवार को लौट रहा था। नालासोपारा पहुंचने पर डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई। रोहित पहले से मुंबई में रहकर एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। 2022 के अप्रैल में रोहित की शादी होनी थी।
विज्ञापन

पैसे मांगने पर दोस्त ने ही कर दी हत्या
मोढ़। चौरी थाना क्षेत्र के सर्वतखानी-चौरी का भोलेनाथ गोस्वामी 20 अगस्त को मुंबई पहुंचा था। बहन समेत अन्य रिश्तेदारों से मिलने के बाद 29 अगस्त को चौरी के ही गरुलपुर निवासी एक दोस्त को दिए उधार पैसे मांगने नाएगांव-मुंबई चला गया और उसी रात घर लौटने की तैयारी में था। भोलेनाथ गोस्वामी की पत्नी संगीता गोस्वामी ने बताया कि रात आठ बजे से मोबाइल बंद था। तहरीर चौरी थाने में देकर मामले की जांच कराने की मांग की गई। जांच न होने पर संगीता भी कुछ लोगों के साथ बीते सप्ताह मुंबई पहुंची। मुंबई में पति भोलेनाथ गोस्वामी के न मिलने पर दोस्त पर शंका जताई तो पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। पता चला कि उधार का पैसा मांगने के विवाद में दोस्त ने ही भोलेनाथ की हत्या करने के बाद शव छिपा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को भी बरामद करा लिया। मंगलवार को मृतक का भाई भी मुंबई के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed