{"_id":"64f461f2fffc448ceb0a51f6","slug":"three-youths-crushed-by-overspeed-car-two-died-one-injured-in-bhadohi-at-highway-2023-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: हाईवे पर घायल पशु को देखने गए युवकों को बेकाबू कार ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: हाईवे पर घायल पशु को देखने गए युवकों को बेकाबू कार ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल
Sun, 03 Sep 2023 04:07 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Sep 2023 04:07 PM IST
सार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के सूफीनगर के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भदोही जिले के सूफीनगर के समीप बेकाबू कार ने तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। हादसा बीती रात तब हुआ जब तीनों युवक एक वाहन की टक्कर से घायल पशु को देखने के लिए हाईवे के डिवाइडर के पास गए थे। दोनों मृतक प्रयागराज के निवासी थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। हादसे की सूचना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सूफीनगर के पास शनिवार रात नौ बजे एक अज्ञात वाहन पशु को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर से पशु घायल होकर तड़पने लगा। पास के ही होटल में काम करने वाले अशोक दूबे (32) और कृष्ण कुमार बिंद (29) निवासी पूरे भनई हंडिया प्रयागराज पशु के देखने पहुंचे। उनके साथ गोपाल सरोज निवासी कठौता भी चला गया।
विज्ञापन
तीनों डिवाइडर के समीप खड़े थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से आ रही बेकाबू कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
जहां अशोक और कृष्ण कुमार बिंद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल गोपाल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।