फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three trains canceled due to doubling work, two diverted

Bhadohi News: दोहरीकरण कार्य को लेकर तीन ट्रेनें निरस्त, दो का मार्ग परिवर्तन

Mon, 30 Dec 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three trains canceled due to doubling work, two diverted
गोपीगंज। परिचालन की सुगमता को लेकर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जंघई-फाफामऊ खण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य कराया जाना है। जिसमें प्री-नान इंटरलॉक और नान इंटरलॉक कार्य कराया जाना है। जिसके कारण करीब दर्जनभर गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। वहीं तीन ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही दो का मार्ग परिवर्तन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह सभी ट्रेनें दो से चार जनवरी के बीच प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि दोहरीकरण कार्य को लेकर प्रयागराज संगम से 02 जनवरी को चलने वाली प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस, मनकापुर से 03 जनवरी को चलने वाली मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, गाजीपुर सिटी एवं प्रयागराज संगम से 29 दिसम्बर से 04 जनवरी तक चलने वाली गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर से 03 जनवरी को चलने वाली गोरखपुर-प्रयागराज जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर, प्रयागराज से 3 जनवरी को चलने वाली प्रयागराज जं0-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 व 03 जनवरी को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जफराबाद के रास्ते चलाई जायेगी। वहीं गोरखपुर से एक और तीन जनवरी को चलने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-वाराणसी- मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 2 जनवरी को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जफराबाद के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से दो और चार जनवरी को चलने वाली छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-वाराणसी-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इसी तरह करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed