फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   three student injured in accident after Tata Sumo overturned in field on roadside in bhadohi

Bhadohi News: बच्चों से भरी टाटा सूमो सड़क किनारे खेत में पलटी, मची चीख- पुकार; तीन बच्चे घायल

Mon, 23 Sep 2024 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Sep 2024 04:19 PM IST
सार

भदोही जिले के औराई इलाके में सोमवार को स्कूली बच्चों से भरी टाटा सूमो गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। 

विज्ञापन
three student injured in accident after Tata Sumo overturned in field on roadside in bhadohi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई इलाके में स्कूली वाहनों के पलटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को सुबह बच्चों से भरी एक टाटा सूमो वैन नटकापुर तिराहे के पास पलट गई। टाटा सूमो में लगभग 12 से अधिक बच्चे सवार थे। हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। घायल तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
सोमवार की सुबह औराई इलाके के नकटापुर तिराहे के पास बच्चों से भरी एक टाटा सूमो वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे की जानकारी होते ही बच्चों के अभिभावक रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। हालांकि अभिभावकों के पहुंचने से पहले ही इलाके के कुछ साहसी लोग टाटा सूमो में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। तीन बच्चे घायल बताए गए हैं। जिसमें चिंतामणिपुर निवासी पवन, त्रिलोकपुर निवासी अभिषेक विश्वकर्मा व अंश विश्वकर्मा जैसे स्कूली बच्चे शामिल हैं। बाकि बच्चे बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन


शुकुलपुर का रहने वाला राजेन्द्र प्रसाद यादव नामक चालक बच्चों को लेकर टाटा सूमो वैन से गरौली के बेसिक एजुकेशन सेंटर स्कूल में जा रहा था। नकटापुर तिराहे के समीप पहुंचा तभी टाटा सूमो वैन सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टाटा सूमो को एक नौसिखिया चालक चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद नकटापुर तिराहे पर अफरा-तफरी फैल गई थी। हादसे की जानकारी होने पर एआरटीओ राम सिंह यादव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह भी हरकत में आ गए। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे औराई इंस्पेक्टर सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि बच्चों को मामूली चोंटे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। टाटा सूमो को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed