फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three smugglers going to sell marijuana in Fatehpur after buying it at cheap rates from Odisha arrested

Bhadohi News: ओडिशा से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर फतेहपुर में बेचने के लिए जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers going to sell marijuana in Fatehpur after buying it at cheap rates from Odisha arrested
लालानगर। गोपीगंज पुलिस ने मंगलवार को अमवां माफी के पास से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छह बोरी में एक क्विटंल तीन किलो गांजा और एक वाहन बरामद किया। पकड़े गए तस्कर निलेश लोधी निवासी पुरवा हथगांव फतेहपुर, हरविंदर सिंह यादव निवासी आवागढ़ एटा, मोहित परासर निवासी कचहरी रोड, आवागढ़ हाऊस एटा के रहने वाले हैं। तस्कर उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर फतेहपुर में मंहगे दामों में बेचने के लिए जा रहे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को गोपीगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर जिले से होकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद हाईवे पर चेकिंग शुरू हुई। अमवा जाने वाली सड़क पर तीन संदिग्ध एक वाहन में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर पूछताछ की इसके बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed