{"_id":"673ba05ff3e696852c071e04","slug":"three-leakages-in-the-overhead-tank-leakage-from-60-places-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119094-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ओवरहेड टैंक में तीन लीकेज, 60 जगह से रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ओवरहेड टैंक में तीन लीकेज, 60 जगह से रिसाव
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के पसियान मोहाल में नलकूप संख्या एक पर नवनिर्मित ओवरहेड टैंक को नगर पालिका परिषद ने हैंडओवर लेने से मना कर दिया है। कार्यदाई संस्था जलनिगम मिर्जापुर द्वारा 90 लाख की लागत से बनाए गए ओवरहेड टैंक में गड़बड़ी सामने आई है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने कहा कि गड़बड़ी ठीक होने के बाद ही टैंक को हैंडओवर लिया जाएगा।
पसियान मोहल स्थित नलकूप संख्या एक पर पुरानी टंकी जर्जर होने के बाद नया ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए लगभग 90 लाख रुपये 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत किया गया है। कार्यदाई संस्था जलनिगम मिर्जापुर ने दिसंबर 2021 में टंकी का निर्माण शुरू किया था। 30 जून 2022 को निर्माण कार्य पूरा हो गया था।
टंकी निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सामने आई। सोमवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के साथ प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने निरीक्षण किया। नलकूप चलाकर ओवरहेड टैंक की जांच की गई। जिसमें पाइप लीकेज मिला सप्लाई के समय चेंबर में पानी आ रहा। टंकी भर जाने पर तीन जगह से लीकेज, टंकी भरने के उपरांत 60 जगह से रिसाव, टंकी के चारों तरफ फर्स टूटा हुआ। स्वीच वाल के ढक्कन का छड़ टूट गया है। टंकी के पिलर के पास का फर्स फटा है।
विज्ञापन
टंकी के अर्थ का चेंबर टूट गया है। टंकी की सफाई के लिए लगा स्वीच वाल टूट गया है। निरीक्षण के उपरांत अधिशासी अधिकारी ने गड़बड़ी ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि बिना गड़बड़ी ठीक हुए हैंड ओवर नही लिया जाएगा। इस मौके पर आलोक कुमार जायसवाल जल निगम मीरजापुर, आलोक कुमार जेई नगर पालिका गोपीगंज व रवि विश्वकर्मा जेई भदोही सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे।