फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three killed, two injured, including two women in accidents

हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो घायल

Sun, 15 May 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured, including two women in accidents
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। घटनाएं औराई थाना क्षेत्र के उगापुर, माधोसिंह और गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवां गांव के पास हुईं। औराई क्षेत्र में हुई घटना में साहबलाल बिंद (56) निवासी रामेश्वरपुर-पिपरिस, व एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना गोपीगंज इलाके में हुई यहां रामपत्ती देवी (55) निवासी बरैनी-मिर्जापुर की मौत हुई और नंदलाल गौतम (62), आलोक (12) घायल हो गए।
विज्ञापन

औराई: भदोही कोतवाली के रामेश्वरपुर-पिपरिस निवासी साहबलाल बिंद अपने पड़ोसी नंदलाल बिंद के साथ बाइक से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। भदोही-औराई मार्ग पर उगापुर स्थित एक कालीन कंपनी के सामने पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे साहबलाल बिंद ट्रक के नीचे चले गए और मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना माधोसिंह-जयरामपुर में हाईवे पर हुई। यहां अज्ञात महिला तेज गति से आ रहे बाइक सवार की चपेट में आकर घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि उगापुर की दुर्घटना में मृत साहबलाल बिंद के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। माधोसिंह-जयरामपुर के पास मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गोपीगंज: बरैनी-मिर्जापुर निवासी नंदलाल गौतम अपनी पत्नी रामपत्ती देवी, पौत्र आलोक के साथ बाइक से थानीपुर तिलक समारोह में जा रहे थे। अमवां पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीनों घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रामपत्ती देवी को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि जानकारी पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed