फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thousands stolen by breaking the lock of ADJ's locked house

Bhadohi News: एडीजे के बंद घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thousands stolen by breaking the lock of ADJ's locked house
भदोही कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एडीजे के घर का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीओ भदोही डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान के आसपास जांच की गई। इसी तरह औराई के तुलापुर में चोरों ने व्यापारी के घर की खिड़की तोड़कर घर में रखा सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

लालीपुर गांव निवासी गोरखनाथ द्विवेदी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। गांव में उनका पक्का मकान है। उनका एक बेटा आलोक दूबे मेरठ में एडीजे हैं। बुधवार की रात में चोर मकान के मेन गेट का ताला काट कर अंदर घुस गए। कई जरूरी सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर खेत में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा होने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने फोन से जानकारी दी। मामला न्यायिक अफसर के घर का होने से पुलिस महकमा सक्रिय हो गया।
सीओ भदोही के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में पहुंच गई। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ गहनता से जांच की गई। चचेरे भाई जयप्रकाश दुबे ने बताया कि चोरी कितनी हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। घर में बाइक आदि खड़ी है। कुछ पेटी में भी सामान रखा हुआ है। परिवार वालों के आने पर ही कितनी चोरी हुई यह स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार, औराई कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में चोरों ने सुनील शुक्ला के मकान की खिड़की तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुनील का पूरा परिवार कोलकाता रहता है। वहां कपड़े के बड़े व्यापारी हैं। डेढ़ महीने पूर्व परिवार के सभी सदस्य कोलकाता गए। पांच फरवरी को जब लौटकर आए तो कमरे का दरवाजा टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed