फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   This time the heat in May was less than in the last four years, the temperature was below average

Bhadohi News: चार साल की अपेक्षा इस बार मई में कम पड़ी गर्मी, औसत से कम रहा तापमान

Sun, 01 Jun 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
This time the heat in May was less than in the last four years, the temperature was below average
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज बदलने के कारण इस बार लोगों को मई की तपिश से राहत मिली है। जिसे चार साल का रिकॉर्ड टूटा है। 2022 से 31 मई 2025 तक औसत तापमान से माह का तापमान कम दर्ज किया गया। मई का औसतन तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस है। इस बार माह का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 2022 और 2024 में 40 डिग्री से अधिक माह का तापमान दर्ज किया गया था। माह में 10.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि औसतन बारिश 21 से 22 एमएम है।
विज्ञापन

गर्मी के सीजन में मई और जून की गर्मी को तपाने वाली गर्मी कही जाती है। हर साल मई खूब तपती थी। खासकर बीते चार साल मई का महीना खूब तपा। गर्मी इस कदर पड़ती है कि लोगों का जीना मुहाल हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम में निरंतर हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते चार साल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 2021 में मई माह का औसतन तापमान 38.7 डिग्री तापमान से करीब ढाई डिग्री कम 35 डिग्री दर्ज किया गया था। 2025 में मामूली तापमान में कमी आई है। माह के पहले सप्ताह तक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। 11 मई से लोगों की प्रचंड गर्मी का रुख दिखने को मिला। 20 मई तक गर्मी का सितम जारी रहा। 22 मई से ही मौसम बदला है। धूप, छांव और बादल की स्थिति बनी है। रात में उमस ने थोड़ी बहुत परेशानी बढ़ाई है। बृहस्पतिवार को जिले में प्री मानसून की बारिश 17 दिन पहले ही दस्तक दे दी। इससे मौसम में नमी है, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही तीखी धूप खिली रही। दोपहर में लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी हुई। शाम छह बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम की यथास्थिति बनी रहेगी। एक जून तक आंधी संग बारिश का संयोग बन सकता है। बताया कि पिछले चार सालों में मई इस बार कम तपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश बरनवाल, मौसम विशेषज्ञ,कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां



इनसेट:
बीते चार वर्षों का आंकड़ा
साल - अधिकतम - न्यूनतम
2022 - 40.5 - 26.5

2023 - 38.20 - 22.1
2024 - 40.7 - 24.8

2025 - 38.7 - 27.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed