फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thirty thousand population, not even a park facility

तीस हजार की आबादी, एक पार्क की सुविधा भी मयस्सर नहीं

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thirty thousand population, not even a park facility
जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी की दूरी, 30 हजार की आबादी, लोगों को नगर क्षेत्र में होने का गौरव तो मिला है, लेकिन सुविधाएं यहां गांव की तरह ही हैं। कहने को तो घोसिया नगर पंचायत के लोग शहरी हैं, जो नहीं जानता उसे यही लगता होगा कि नगर है तो पार्क की सुविधा होगी, बच्चे सुबह-शाम खेलते होंगे। बुजुर्गों को टहलने के लिए मुकम्मल इंतजाम होगा, लेकिन ऐसा है नहीं। जब से नगर पंचायत का गठन हुआ है, तब से लोग एक अदद पार्क के लिए तरस रहे हैं। नगर के रहवासियों ने कई बार इसके लिए प्रयास किया, लेकिन निरर्थक ही रहा। पार्क के अभाव में न तो लोग दो वक्त चैन से कहीं बैठकर बात कर पाते हैं और न ही सुबह खुली हवा में घूम पाते हैं। बच्चों के खेलने के लिए गांव की तरह गलियां या फिर छत ही हैं। जानकार लोगों की मानें तो जिसे नगर क्षेत्र का दर्जा दिया जाता है, वहां सभी तरह की सुविधाएं होती हैं। नगर की आबादी घनी होती है, इसलिए एक पार्क तो होना ही चाहिए। नगर के बच्चे आखिर कहां खेलने जाएंगे। उन्हें कुछ देर टहलना होगा तो कहां जाएंगे। बुजुर्गों को सुबह-शाम वॉक करना होगा तो कहां जाएंगे। ये सभी काम करने के लिए पार्क का होना आवश्यक है। अब तक नगर क्षेत्र में कहीं भी पार्क का न होना यहां के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों दोनों की सुस्ती को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

पार्क के लिए 12 विस्वा जमीन हुई है चिह्नित
नगर पंचायत घोसिया कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पार्क बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है। जहां 12 विस्वा जमीन पर आने वाले दिनों में पार्क बन सकता है। हालांकि अभी तक इसमें पार्क बनाने के लिए प्रशासन का किसी तरह का दिशा र्निदेश नहीं मिला है। पंचायत अपने स्तर से काम कर चुुका है, जमीन चिह्नित कर पत्रक भेज चुका है। इस मामले में घोसिया ईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में कहीं पार्क नहीं है। पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उच्चाधिकारियों का आगे जो भी निर्देश आएगा, उसके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed