फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Third accused in LLB student murder case arrested in encounter

Bhadohi News: एलएलबी छात्र हत्याकांड का तीसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Third accused in LLB student murder case arrested in encounter
औराई। कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में सोमवार की सुबह एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में फरार तीसरे आरोपी को शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल हुई पिस्टल की बरामदगी के लिए पहुंची पुलिस पर आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास सोमवार की सुबह एलएलबी के छात्र अमित की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोने की तस्करी के मामले में हत्या करने की बात सामने आई थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हुए पिस्टल की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में तीसरे आरोपी अंकित निवासी दुगुना, कोईरौना का नाम सामने आया। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे माधोसिंह के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर तहसील के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में छिपाई गई पिस्टल बरामद करने पहुंची। मौके पर पहुंचते ही आरोपी ने झाड़ी से पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की ओर से जवाब कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। उसे औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया। एएसपी तेजबीर सिंह ने बताया कि अमित हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पिस्टल की बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर पिस्टल छिपाने वाली जगह पर पहुंची थी। जहां उसने झाड़ी से पिस्टल निकालकर पुलिस पर गोलियां चलाईं तो पुलिस को भी अत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। औराई में उसका उपचार चल रहा है। उसकी स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed