फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves stole power cables from 12 locations in the district

Bhadohi News: जिले में 12 स्थानों से बिजली के केबल काट ले गए चोर, निगम को हो रहा नुकसान

Thu, 23 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole power cables from 12 locations in the district
ज्ञानपुर। जिले में इन दिनों बिजली उपकरण चोरों के निशानों पर है। खासकर लाखों की कीमत वाले केबल के चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते चार महीने में जिले भर में चोरों ने 12 जगहों पर केबल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। केबल चोरी होने से न सिर्फ बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, बल्कि बिजली निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। चोर बस्तियों पर लगे खंभों को अधिक निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम पर दो लाख 46 हजार उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति पहुंचाने की जिम्मेदारी है। बीते चार सालों से जिले में आरडीएसएस जैसी योजनाएं भी चल रही हैं। जिससे जिले भर में जगह-जगह बिजली के जर्जर तारों को बदलकर केबलीकरण किया जा रहा है। जिससे बिजली की चोरियां रुक सके। बिजली निगम की ओर से बदले गए तारों पर चोरों की नजर भी पड़ गई।
विज्ञापन

21 जुलाई को औराई कोतवाली के कटका पड़ाव में चोरों ने पांच खंभों से 300 मीटर केबल काट लिया। इससे धर्म कांटा सहित करीब एक दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 6 जुलाई के रात में चोरों ने औराई कोतवाली के ही नारायणपुर क्षेत्र में 10 बिजली खंभों का 550 मीटर केबल काट लिया। इससे एक हरिजन बस्ती के करीब 20 परिवारों की बत्ती गुल हो गई। महाराजगंज उपकेंद्र से जुड़े कुरौली-ठेगीपुर गांव के बीच लगे 11 खंभों से करीब 600 मीटर केबल चोरों ने नौ जुलाई को चोरी कर ली। जिससे ठेगीपुर के एक बस्ती के 15 परिवारों की बिजली गुल हो गई।चौरी थाना क्षेत्र के दानुपट्टी में जल जीवन मिशन के तहत लगे सोलर नलकूप का केबल चोर काट ले गए। यहां दो महीने में चार बार चोरी हुई। केबल कटने से पेयजल को लेकर चार हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह पहले भी इस तरह के गिरोह सक्रिय था। केबल चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed