फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves stole 15 brass bells from an ancient temple

Bhadohi News: प्राचीन मंदिर में लगा पीतल के 15 घंटे काट ले गए चोर

Tue, 09 Jan 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole 15 brass bells from an ancient temple
ठंड में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। ठंड के मारे लोग घरों में दुबके रह रहे हैं और चोर अपना काम कर जा रहे हैं। चोरों ने तिलंगा गांव में प्राचीन मंदिर में लगे छोटे-बड़े 15 घंटे काट ले गए। इनका वजन डेढ़ क्विंटल के करीब था।
विज्ञापन

तिलंगा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा तिलेश्वरनाथ धाम में छोटे-बड़े कई घंटे श्रद्धालुओंं ने लगवाए थे। सोमवार की रात चोर पीतल के 15 घंटे काट ले गए। मंगलवार की सुबह जब लोग दर्शन पूजन करने पहुंचे घंटे न देखकर लोगों को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी हुए घंटों का वजन डेढ़ क्विंटल के आसपास होगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने चोरी की घटना पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुलिस के सक्रिय नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात ही चोरों ने तिलंगा और घनश्यामपुर गांव में चोरी थी। अब प्राचीन मंदिर पर चोरी हुई है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बताया कि मंदिर पर शिवरात्रि से लेकर अब तक चौथी बार चोरी की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed