फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves crossed goods worth thousands of rupees by breaking the lock

ताला तोड़कर चोरों ने पार किया हजारों रुपये का सामान

Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed goods worth thousands of rupees by breaking the lock
चौरी। थाना क्षेत्र के जियनपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकदी समेत हजारों रुपये के किमती सामान पार कर दिया। मंगलवार को सुबह पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर वापस लौट गई। गांव निवासी चंद्रमा पाठक ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात में परिजन खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात चोर मकान में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे 20 हजार नकद, 20 किलोग्राम चावल समेत हजारों रुपये के अन्य सामान उठा ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर सवाल उठाया है कि घटनाओं के बाद पुलिस मात्र जांच तक सीमित रह जाती है। चोरी में शामिल चोरों पर शिकंजा न कसने के कारण चोर किसी न किसी परिवार को निशाना बना ही लेते हैं। पांच सितंबर की रात हुई चोरी में पांच लाख के नुकसान का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक रामदरश ने बताया कि तहरीर पर कुछ मजदूरों से पूछताछ की गई लेकिन अभी तक न चोर हाथ लग सके हैं न चोरी हुआ सामान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed