{"_id":"67486f63c5b589ee060de127","slug":"thieves-attacked-the-electric-transformer-removed-it-from-the-platform-and-stole-the-copper-from-inside-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : विद्युत ट्रांसफार्मर पर चोरों का धावा, चबूतरे से उतार अंदर से कॉपर पर हाथ साफ किया, बिजली प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : विद्युत ट्रांसफार्मर पर चोरों का धावा, चबूतरे से उतार अंदर से कॉपर पर हाथ साफ किया, बिजली प्रभावित
Thu, 28 Nov 2024 06:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:56 PM IST
सार
दुर्गापुर गांव में चोरों ने ट्रांसफार्मर के कॉपर पर हाथ साफ कर दिया जिससे 300 घरों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने ट्रांसफार्मर को चबूतरे से नीचे उतारा और घटना को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की जा चुकी है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद खाली पड़ा ट्रांसफार्मर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के ख्योखर दुर्गापुर गांव में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को चोरों ने चबूतरे से उतार कर उसके अंदर का कॉपर निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर से कॉपर की चोरी के कारण पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है। करीब 1500 से 2000 लोग इससे प्रभावित है। विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये थी।
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली के दुर्गापुर ख्योखर गांव में बुधवार की रात विद्युत आपूर्ति करीब से तीन से चार घंटे के लिए बाधित थी। इस बीच चोरों ने गांव में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को खोलकर पहले चबूतरे से नीचे उतारा। उसके बाद उसके अंदर का सारा कॉपर निकालकर आराम से लेकर चले गए। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो लोगों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
गांव निवासी गनेश तिवारी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से तूफानी नगर बाजार, आदर्श नगर, दुर्गापुर ख्योखर की करीब 1500 से 2000 की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उन्होंने जल्द गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। एसडीओ राजेश जायसवाल ने बताया कि चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर का कॉपर निकाल लिया है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये थी। सुरियावां कोतवाली में तहरीर दी गयी है और पुलिस अब तफ्तीश कर रही है।