फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There will be an investigation into the installation of submersible pumps in government hand pumps

Bhadohi News: सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप डालने की होगी जांच

Sat, 13 Jun 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
There will be an investigation into the installation of submersible pumps in government hand pumps
ज्ञानपुर के कसीदहा में ग्राम चौपाल में बैठे अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : 1
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। जिले के कसिदहां और सदौपुर गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार को रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इसमें डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्यागी समेत अन्य अफसरों ने शिकयतें सुनीं। डीएम ने कसिदहां गांव में सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने के मामले को गंभीरता से लिया। प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। चौपाल में डीएम ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) विभाग की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटी नेटल चेकअप) बच्चों के पोषण स्तर और आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने पात्र लाभार्थियों को समय से राशन वितरण सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इसके अलावा सामुदायिक शौचालयों की स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी निर्माण, राजस्व संबंधी शिकायतें सुनी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, एसडीएम भान सिंह, डीडीओ सपना अवस्थी, डीएसओ सुनील कुमार, डीपीओ दिनेश मिश्रा आदि रहे। इसी तरह अभोली ब्लॉक के सदौपुर में भी अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, संचारी रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद, बीडीओ विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed