फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There was silence in the new market, police everywhere

नई बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Thu, 27 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
There was silence in the new market, police everywhere
भदोही। दीपावली की रात्रि पटाखा छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस काफी सतर्क है। सुरक्षा की दृष्टि से घटना के तीसरे दिन भी मोहल्ले में पुलिस तैनात रही। मृतक जितेंद्र सोनकर के घर मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र में अभी भी तनाव की स्थिति है। इसे लेकर पुलिस की टीम मृतक के मोहल्ले समेत आधा दर्जन स्थानों पर तैनात है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मामले को त्वरित और गंभीर संज्ञान लेते हुए घटनास्थल का दौरा किया और शाम होते-होते मृतक के भाई सुरेश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 9 लोगों को नामजद करते हुए 24 घंटे के अंदर ही 6 नामजदों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अभी भी मृतक पक्ष को लगता है कि पुलिस कहीं न कहीं कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है। मृतक के भाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभी भी बचे तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी है। पुलिस अभी भी दबाव में काम कर रही है। वहीं दूसरा पक्ष जिनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हैं, वे परिवार सहित घरों में ताला लगाकर भाग गए हैं। परिजनों का कहना है कि उनके ऊपर भी हमला हो सकता है, जब तक पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराती, वे घर नहीं लौट सकते। दीपावली की रात हुए विवाद के बाद जितेंद्र सोनकर की मौत के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जितेंद्र के घर मातम छाया रहा। तीसरे दिन भी घर में चूल्हा नहीं जला। तीन दिन बाद भी जितेंद्र की माता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बार-बार यही कह रही हैं कि उहय कमाय वाला रहा। अब घरवा कईसे चली। माता को ढांढस बंधाने के लिए मोहल्ले की महिलाओं का आना जाना लगा हुआ है। जितेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। दूसरा भाई महेंद्र दिमागी रूप से कमजोर है तथा बड़े भाई सुरेश मजदूरी करते हैं। चौथा भाई संदीप 11वीं में पढ़ता है। जबकि पिता के निधन को 15 वर्ष हो चुके हैं। भाई ने बताया कि जितेंद्र ही मुख्य कमाने वाला था। दिल्ली में जॉब करता था। घर वालों के साथ दिवाली मनाने के लिए घर आया था। 26 अक्तूबर को वापसी का टिकट था। इतना कहकर वे भी फफक कर रो पड़ते हैं। सीओ भदोही अजय कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्य करते हुए 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छह को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed