फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There was a neck-and-neck competition between Anjani and Bhaskar in Aurai

औराई में अंजनी और भाष्कर के बीच रही कांटे की टक्कर

Fri, 11 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
There was a neck-and-neck competition between Anjani and Bhaskar in Aurai
जिले की सुरक्षित औराई विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर रही। यहां पर शुरूआत में भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर आगे रहे, लेकिन 12वें राउंड में सपा प्रत्याशी अंजनी सरोज ने बढ़त बना ली। यह बढ़त 28 राउंड तक बनी रही, लेकिन 29वें राउंड में 446 मतों से भाष्कर आगे बढ़ गए जो अंत तक डेढ़ हजार से अधिक बनी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई तभी से औराई विधायक दीनानाथ रूझान में ही आगे निकल गए। उसके बाद ईवीएम की गणना शुरू होने पर 1500 से दो हजार मतों से बढ़त बनाए रखा। 12वें राउंड में एक हजार मतों से अंजनी आगे निकल गईं। उसके बाद घोसिया, माधोसिंह जैसे सपा के गढ़ में वह छह से सात हजार मतों से बढ़त बनाकर भाजपा की चिंता बढ़ाने लगे। 28वें चक्र की गणना में अंजनी करीब पांच हजार मतों से आगे रहीं, लेकिन 29वें चक्र की गणना में भाष्कर 446 मतों से आगे निकल गए। उसके बाद 30वें चक्र की गणना में उनकी बढ़त करीब डेढ़ हजार हो गई। तीन बूथों की ईवीएम खराब होने से वीवीपैट के मतों की गणना की गई। जिसमें 1657 मतों से दीनानाथ भाष्कर बाजी मार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed