फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no ultrasound facility in six CHCs including the district hospital, patients are wandering

Bhadohi News: जिला अस्पताल समेत छह सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं, भटक रहे मरीज

Sun, 20 Oct 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
There is no ultrasound facility in six CHCs including the district hospital, patients are wandering
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल समेत छह सीएचसी पर अल्ट्रसाउंड की व्यवस्था नहीं है, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं के अलावा पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को खास ताैर पर परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल मार्च के अंतिम सप्ताह से अल्ट्रासाउंड खराब है। वहीं 100 बेड हाॅस्पिटल में 2017 से रखी मशीन अब तक इंस्टॉल नहीं हो सकी। हालांकि मातृत्व वंदन योजना से 15 निजी सेंटरों को स्वास्थ्य विभाग ने अटैच किया है। जिले के तीन बड़े अस्पतालों में हर दिन 1800 से 2000 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा छह सीएचसी पर भी 1000 से 1200 मरीज हर दिन उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाली करीब 10 से 15 फीसदी मरीजों को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है, लेकिन महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल को छोड़कर कहीं भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड या पैथोलॉजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। इस समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन


एमबीएस में भी केवल दो दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा

जिले में इकलौते सरकारी अस्पताल एमबीएस भदोही में अल्ट्रासाउंड होता है। स्वास्थ्य विभाग वहां भी केवल दो दिन अल्ट्रासाउंड संचालित करता है। बुधवार और शनिवार को वहां मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है। अल्ट्रासाउंड शुरू होते ही बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ जुटती है। इसें कुछ मरीज अल्ट्रासाउंड से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------

वर्जन:

जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड शुरू कराने की प्रकिया चल रही है। शासन से नई मशीन की मांग की गई है। गोपीगंज सीएचसी पर नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। मातृत्व योजना के तहत निजी 15 अल्ट्रासाउंड अटैच है। जहां गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है।

-डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed