फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no fan or medicine in the heatwave ward, cleanliness system is bad

Bhadohi News: हीटवेव वार्ड में पंखा-दवाई नहीं, सफाई व्यवस्था खराब

Thu, 03 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There is no fan or medicine in the heatwave ward, cleanliness system is bad
हीटवेव की आशंका पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है। सीएमओ ने अस्पतालों में हीटवेव वार्ड बनाने का निर्देश दिया है। वार्ड में बेड, एसी, कूलर, पंखा दुरुस्त और दवा, ग्लूकोज स्टॉक में रखने को कहा है।
विज्ञापन

सीएमओ के आदेश बाद अमर उजाला की टीम ने बुधवार को जिले के अस्पतालों में पड़ताल की। बड़े अस्पतालों में व्यवस्थाएं ठीक मिली। ग्रामीण इलाके के अस्पतालों में हीटवेव से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

हीटवेव वार्ड में सिर्फ बेड है, एसी-कूलर तो दूर पंखे नहीं हैं। सफाई और दवाई भी नहीं है। जंगीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हीटवेव वार्ड में रॉड लगा है लेकिन उसमें पंखा नहीं है। गोपीगंज के अर्बन पीएचसी, हरिहरपुर, करियावं के हीटवेव वार्ड में कूलर नहीं दिखा। पंखे बंद मिले। वार्ड सफाई के पूरे संसाधन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमराधनाथ, कटरा, लालानगर पीएचसी में भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। वहीं जिला अस्तपाल, एमबीएस भदोही और सीएचसी में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। हीटवेव वार्ड में पंखे, कूलर, एसी चलते मिले।
जिले में इस बार तापमान पिछले सारे रिकार्ड तोड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अप्रैल के महीने में औसतन तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।

इस बार अप्रैल के शुरुआत में ही तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर गर्म हवाएं चल रही हैं। गर्मी के तेवर को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही एडवायजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव की आशंका को देखते हुए जिले के 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 बेड आरक्षित हंै। जिला अस्पताल में हीटवेव की आशंका के बीच 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां पंखे और एसी लगाए गए हैं। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि धूप लगने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी हवा की जरुरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed