फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   There is no animal hospital in 50 villages of Deegh block

Bhadohi News: डीघ ब्लाॅक के 50 गांवों में नहीं है पशु अस्पताल

Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
There is no animal hospital in 50 villages of Deegh block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंज। डीघ ब्लॉक के करीब 50 गांवों में पशु अस्पताल या पशु सेवा केंद्र नहीं हैं। इससे पशुपालकों को मवेशियों का उपचार कराने में परेशानी होती है। उन्हें 10 किमी का चक्कर लगाकर गोपीगंज या 15 किमी दूर डीघ ब्लॉक जाना पड़ता है। परेशानी के साथ-साथ अतरिक्त पैसा भी खर्च करना पड़ता है। यदि घर पर पशुपालक मवेशी का उपचार करने के लिए डॉक्टर को बुलाते हैं। तो उसका अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है।

क्षेत्र के कुरमैचा, नवधन, बिछिया, बनकट, सीकी चौरा, विश्वनाथपुर, बरईपुर, बेलहुआ, पूरे नगरी, सोबरी, मुगरी, चौरा कला, भैरोपुर, कूबी, हरदो पट्टी आदि समेत करीब 50 गांव में पशु अस्पताल नहीं है, जबकि इन क्षेत्रों से पराग दुग्ध उत्पादक संघ वाराणसी की कई समितियां हैं। यहां से दूध संकलित करके प्रतिदिन रामनगर चंदौली स्थित पराग के फैक्ट्री में भेजा जाता है। क्षेत्र के घनश्याम बिंद, प्रमोद उपाध्याय, नन्हेलाल यादव, छोटेलाल यादव, राम विलास यादव आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नवधन, बरईपुर न्याय पंचायत में पशु अस्पताल खोला जाए। इससे पशुपालकों को मवेशी का उपचार कराने में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed