फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The youth took the oath of voting

युवाओं ने ली मतदान की शपथ

Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The youth took the oath of voting
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पहली बार मतदाता बने युवाओं को शपथ दिलाई गई। युवाओं ने स्वच्छ मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने युवाओं को शपथ दिलाई। इस दौरान डीएम ने नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी दिया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि आयोग के मंशानुरूप अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक कर उनका पंजीकरण कराना और मतदान के प्रति प्रेरित करना प्रशासन का लक्ष्य है।

 जिले में नए 4970 मतदाताओं को पहचान पत्र देने के लिए बीएलओ को निर्देशित किया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापक, एन.सी.सी. कैडेट/रोवर्स रेजर्स और सभी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम को सफल बनाने पर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाशनाथ, प्रेमचंद्र, विपिन कुमार, राम गोपाल तिवारी, कैलाशनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, मतदाता जागरूकता दिवस पर सोमवार को पंडित बुद्धिराम दुबे महिला महाविद्यालय इटहरा और विमल सिंह महाविद्यालय इटहरा में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विविध आयोजन हुए। मतदान के लिए शपथ दिलायी गई। कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।

 छात्र-छात्राओं ने रंगोली, ड्राईंग, पेंटिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ संजय द्विवेदी, डॉ डीएस गिरी, डॉ. अजीत सिंह, रजनीश द्विवेदी, किरन सिंह, पिंकी सिंह, एम डी राय, नीतू पाण्डेय, संदीप दूबे, काशी प्रसाद, अखिलेश तिवारी, सुशील आदि मौजूद रहे।

 प्राथमिक विद्यालय वारी में बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सुरेश कुमार सरोज, ओम नारायण दूबे, शिव बहादुर यादव, पंचम लाल, निशा राजपूत आदि रहे।

 प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में हेडमास्टर अरविंद पाल ने बच्चों को मतदाता शपथ दिलायी। इस मौके पर रामरथी, माला, सुधा,  राजेश्वर, लालचंद्र आदि मौजूद रहे। जंगीगंज: श्रीमती जगवंती देवी हीरानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डा. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया।

 इस दौरान महाविद्यालय में वाद विवाद, पेंटिग आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कोआर्डिनेटर संतोष कुमार चौरसिया ने मतदान को अनिवार्य करने पर बल दिया।

 इस मौके पर बालेंदु भूषण पांडेय, ललित कुमार, श्याम कुमार, राजकुमार यादव, ज्योत्सना सिंह, रश्मि ओझा, अमीरचंद्र, सुभाष मिश्रा, राकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।


बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बीआरसी ज्ञानपुर से निकली रैली नगर भ्रमण करते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। तख्ती पर लिखे स्लोगन पढ़कर बच्चों ने लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर माजिदउल्ला खां, बृजेश शुक्ल, महेंद्र सिंह, नंदलाल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, मनीलाल, शिवशंकर, इंद्र कुमार, मानिक चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed