फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The young man who went to the funeral drowned in Ganga while bathing, died

Bhadohi News: अंत्येष्टि में गया युवक नहाने के दौरान गंगा में डूबा, मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The young man who went to the funeral drowned in Ganga while bathing, died
कोईरौना थाना क्षेत्र के कलिंजरा गंगा घाट पर रविवार की देर शाम अंत्येष्टी में आया युवक स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया। देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह विंध्याचल के पास उसका शव गंगा में उतराया मिला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुरियावां थाना क्षेत्र के बबई निवासी राजा दशरथ की मां सीतावंती देवी का निधन हो गया। जिसके बाद परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए कलिंजरा घाट पर पहुंचे। उनके साथ पड़ाेसी कमला सरोज का 25 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार भी गया हुआ था। दाह संस्कार के बाद सभी लोग घाट पर स्नान करने पहुंचे। इस दौरान पैर फिसलने की वजह से दिनेश गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने गंगा में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला पाया। दोपहर दो बजे के बाद उसका शव मिर्जापुर जिले के विंध्याचल के पास गंगा में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed