फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wrestling match with a prize of one lakh ended in a draw.

Bhadohi News: एक लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The wrestling match with a prize of one lakh ended in a draw.
औराई के हुसैनीपुर में आयोजित दंगल में दांव-पेज आजमाते  पहलवान। स्रोत संगठन
औराई के हुसैनीपुर गांव में मातृ नवमी पर रविवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतो से आए पहलवानों ने जीत के लिए पसीना बहाया। दावपेंच लगाकर लोगों को रोमांचित किया। एक लाख की कुश्ती संतोष पहलवान दिल्ली और गोपी वाराणसी के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

50 हजार की कुश्ती में वाराणसी के विवेक कुमार ने गोरखपुर के संदीप को हराकर जीत लिया। 20 हजार की कुश्ती दिल्ली के तसलीम ने भदोही के जाहिद को हराया जबकि 21 हजार की कुश्ती हरियाणा के मोहित और वाराणसी के राघो के बीच बराबरी पर छूटी। इसी तरह अन्य पहलवानों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व सपा के भदोही विधायक जाहिद बेग और औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी है। ऐसे आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे जाने के लिए प्रेरित करता है। आयोजक अमरनाथ यादव ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अवधेश यादव, अंजनी सरोज, राज कुमार गुप्ता, राघोराम पाल, जयशंकर दूबे, दिनेश जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed