फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The world saw India's power through Operation Sindoor

Bhadohi News: ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने देखी भारत की धमक

Fri, 16 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The world saw India's power through Operation Sindoor
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आपरेशन सिंदूर से विश्व ने भारत की धमक देखी। देश के वीर जवानों ने आतंकवाद और आतंकवादियों के सीने पर चढ़कर रगड़ा है। देशभक्ति भारत की मिट्टी में है।
विज्ञापन

यहां के जवान देश की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहूति देते हैं। यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को बैराखास गांव में बलिदानी सुलभ उपाध्याय की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने बलिदानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व हाल का लोकार्पण किया। देश के लिए उनकी कुर्बानी को याद किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बलिदानी सुलभ के पिता अशोक उपाध्याय का पैर छूकर प्रणाम किया। गले लगाकर भावुक हो गए। कहा कि परिवार के लिए हर संभव मदद सरकार करेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार बलिदानी एवं उनके परिवार के लिए हमेशा खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भदोही के वीर जवानों ने 1857 की क्रान्ति से लेकर 1947 के स्वतंत्रता संग्राम और अब भी अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गौरवान्वित किया। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उलफत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आयेगी। कहा कि बलिदानी सुलभ को भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक विपुल दूबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमएस डॉ. अजय तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed