{"_id":"629f9b51ed073a22b03c7f7b","slug":"the-work-of-digging-the-drain-stopped-the-problems-of-people-increased-due-to-dust-bhadohi-news-vns657736471","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खुदाई का कार्य रुका, धूल से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खुदाई का कार्य रुका, धूल से लोगों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के चार गांवों की सीमा और सूफीनगर-जंगीगंज रेलवे हाल्ट मार्ग के किनारे स्वीकृत वृहद नाला की खुदाई का कार्य अचानक रोक दिया गया है। आठ सौ मीटर स्वीकृत नाला में से मार्ग के दोनों किनारों पर लगभग दो सौ मीटर खोद कर छोड़ी गई मिट्टी राहगीरों, आसपास रहने वाले परिवारों के लिए मुश्किलें भी बढ़ा रही है।
राहगीर आनंद सिंह ने बताया कि एक दशक पूर्व उक्त मार्ग का निर्माण जिला परिषद की तरफ से कराया गया था। तब से अब तक उसी मार्ग से यात्री ट्रेन पकड़ने आते हैं। तटवर्ती क्षेत्र के काफी संख्या में लोग प्रतिदिन साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहन से आवागमन कर हाईवे पर पहुंचने के बाद ही वाहनों से दूरदराज की यात्रा शुरू करते हैं। मार्ग की कई साल से मरम्मत नहीं होने के कारण 15 वर्ष से नाला नहीं बन पा रहा है। गत वर्ष की गई शिकायत पर जिला पंचायत ने लगभग 10 लाख रुपये से मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया था। आगामी दिनों में बारिश का मौसम शुरू होने पर लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए भूमि पूजन कर नाला खुदाई का कार्य कार्यदाई संस्था ने शुरू तो कर दिया, लेकिन खुदाई कार्य बीच में ही रुक गया है। तटवर्ती गांव सोनपुर से सुरियावां की ओर जा रहे बाइक सवार अमरनाथ ने बताया कि कुछ दूर तक नाला के लिए खोदी गई मिट्टी धूल के रूप में उड़ रही है। उन्होंने चिंता जताई कि जब आवागमन के दौरान उड़ने वाली धूल के कारण परेशानी हो रही है तो आसपास के लोग किस स्थिति में रह रहे होंगे, खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। डीघ ब्लाक के बीडीओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नाला निर्माण के लिए खुदाई का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि किसी भी सड़क के किनारे जेसीबी से नाला खोदने के लिए कार्यदाई संस्थाओं को विभाग से एनओसी लेनी पड़ती है। अभी तक न तो डीघ ब्लॉक से कोई आवेदन आया है और न ही औराई, सुरियावां, अभोली और भदोही ब्लॉक से। आवेदन मिलने पर मौके पर जांच करने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी।