फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wealth of the capitalists are poor weaver

पूंजीपतियों का खजाना भर कंगाल हैं बुनकर

Sun, 10 Apr 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 10 Apr 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
The wealth of the capitalists are poor weaver
कॉलीन की बुनाई करते मजदूर
 दुनियाभर में अपनी  कारीगरी के लिए चर्चित भदोही के कालीन उद्योग की स्याह हकीकत को पूरी तरह बेनकाब होना अभी बाकी है। पिछले दिनों चौरी क्षेत्र के वेदमनपुर गांव में एक कालीन कारखाने में बाल मजदूरी का खुलासा तो महज बानगी भर है, बंधुआ मजदूरी और पर्यावरण क्षरण जैसे  तमाम दोष इस कारोबार की चमक को फीका कर रहे हैं। यही वजह है कि कभी पौ  फटते ही जिले के कालीन कारखानों से निकलने वाली खटर-पटर की आवाज अब उड़ीसा,  जयपुर, शाहजहांपुर, बिहार और बंगाल की पहचान बनने लगी है। इसके पीछे मुख्य वजह बुनकरों का शोषण मानी जा रही है। 
विज्ञापन


महंगाई के अनुपात में नहीं बढ़ी मजदूरी 
जिन बुनकरों की हाथ  की कारीगरी के बूते लखपति करोड़पति बन गए और करोड़पति अरबपति, उनकी दशा में 10 साल बाद भी कोई सुधार नहीं आया। देश के कालीन निर्यात में हर वर्ष लगभग चार हजार करोड़ की भागीदारी निभाने वाले भदोही जिले में बुनकरों की माली हालत बेहद खराब है। कारोबार को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले हुनरमंद हाथों को अब भी 100 से 200 रुपये के बीच ही दिहाड़ी में गुजारा करना पड़ता है। आर्थिक तंगी के बीच लंबे समय समय तक काम करते रहने का नतीजा है कि बड़ी संख्या में बुनकरों ने इस काम से किनारा कर लिया। यही वजह है कि जिले में उच्च गुणवत्ता वाली हैंडमेड कालीनों के निर्माण में तेजी से कमी आ रही है। दूसरी ओर मशीनमेड कालीनों ने जिले की पहचान हैंडमेड कालीन का गला घोंटना शुरू कर दिया है। जानकारों का कहना है कि इस समस्या को लेकर समय रहते चेता नहीं गया तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। 
विज्ञापन



मामूली रकम से खर्च चलाना मुश्किल
चौरी। मौजूदा महंगाई के दौर में मजदूरों ने कम मजदूरी की बात स्वीकारी। 30 साल से कालीन बुनकरी के काम में लगे वेदमनपुर गांव निवासी फिरोज अहमद कहते हैं कि दस साल पहले मैं बुनकरी कर आठ घंटे में 60-70 रुपये कमा लेता था। अब डेढ़ से दो सौ रुपये कमा पाता हूं, लेकिन 15 साल पहले की तुलना में अब इस रकम में पांच बच्चों का परिवार चला पाना मुश्किल हो गया है। मोमिनपुर के सिराज अहमद कहते हैं कि मैं 20 साल से कालीन बुनकरी का काम कर रहा हूं। जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ी, उस हिसाब से बुनाई के रेट नहीं बढ़े। सरकार की तरफ से भी बुनकरों के लिए कोई सुविधा नहीं बढ़ाई गई। कोल्हड़ निवासी मकोई लाल का कहना है कि मैं बुनाई का काम करता था, लेकिन देखा कि इससे परिवार नहीं चल पा रहा है तो मनरेगा का जॉबकार्ड बनवा लिया। अब खाली समय में बुनाई करता हूं। तब परिवार की आजीविका चल पा रही है। बरदहां निवासी बुनकर लालचंद्र के  छह बच्चे हैं। वह घर पर कालीन बुनाई का काम करते हैं। लेकिन बच्चों ने कालीन बुनाई से ज्यादा खेत में मजदूरी करने के पेशे को महत्व दिया। उनका कहना है कि बच्चे साफ कहते हैं कि मेहनत के हिसाब से इस पेशे में पैसा नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर कोई बुनकर 100 से 200 रुपये कालीन बुनाई मिलने की बात कह रहा है तो वह झूठ बोल रहा है। क्योंकि अच्छी कालीन बुनकरी का हुनर रखने वाले बुनकरों को इससे ज्यादा पारिश्रमिक मिलता है। उस पर भी हुनरमंद बुनकर नहीं मिल रहे हैं। जिस कालीन बुनकरी को अच्छा माना जाता है, उसके कारीगर अब बहुत कम हैं। 

विनय कपूर, अध्यक्ष एकमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed