फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The wait is over, construction of Abhyudaya Composite School will be done soon

Bhadohi News: इंतजार खत्म, अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जल्द

Fri, 04 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, construction of Abhyudaya Composite School will be done soon
जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की कवायद बेसिक शिक्षा विभाग ने शुऱु कर दी है। ज्ञानपुर नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय भिदिउरा को अपग्रेड किया जाएगा। इसके विकास के लिए 1.31 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें 65 लाख रुपये का आवंटन भी हो गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस इसका निर्माण शुरु कराएगी। इसी महीने इसका भूमिपूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 885 परिषदीय और करीब 750 निजी एवं कान्वेंट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन स्तर से सरकारी विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब नई शिक्षा नीति के तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं चलेंगी। छात्रों को हाईटेक भवन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। स्कूल की स्मार्ट कक्षाओं में छात्रों को पढ़ाया जाएगा। एक लाइब्रेरी होगी। जिसमें छात्रों को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब, साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब, स्मार्ट क्लासरूम और स्टाफ रूम भी होंगे। बाल वाटिका, न्यूट्रिशन गार्डन, वाईफाई और आनलाइन सीसीटीवी निगरानी की सुविधाएं भी होगी। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय भिदिउरा का चयन अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए किया गया है। एक करोड़ 31 लाख से इसे अपग्रेड किया जाएगा। इसका ले आउट तैयार करने के साथ ही कार्यदायी संस्था चयनित हो गई है। जुलाई में ही इसकी शुरुआत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में होगा स्टेज और ओपेन जिम

ज्ञानपुर। सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थल एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड की व्यवस्था की जाएगी। एक स्थायी स्थान पर झंडा फहराने और बच्चों के लिए परेड मार्च के लिए समुचित स्थान, खेलकूद के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों, ओपेन जिम की सुविधा भी रहेगी। हर कक्षा कक्ष में बच्चों की उम्र के हिसाब से डेस्क-बेंच की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed