फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The villagers raised slogans against the administration by doing shramdaan

श्रमदान कर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 20 Sep 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
The villagers raised slogans against the administration by doing shramdaan
महाराजगंज। औराई विकास खंड क्षेत्र के मुक्तापुर स्थित विश्वकर्मा बस्ती में श्रमदान कर ग्रामीणों ने ब्लॉक और तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

श्रमदान करते हुए ग्रामीण बस्ती के पास मुक्तापुर-कोठरा मुख्य मार्ग पर महीनों से जलनिकासी न होने, जमे गंदगी को न हटवाने से संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है। कई बार ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, बीडीओ, तहसीलदार को भी प्रार्थनापत्र देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई लेकिन पहल नहीं हो सकी। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में ब्लॉक से जुड़े ग्राम सभाओं में साफ-सफाई, जल निकासी के नाला नाला-नाली निर्माण और बीमारियों से बचने के लिए लाखों रुपये बंदरबांट की भेंट चढ़ गए। मुक्तापुर समेत कई ऐसे और गांव हैं जहां अधिकारियों की नजर न पड़ने के कारण जिम्मेदार मनमानी करते आ रहे हैं जिसका खामियाजा भी गरीब, मजदूर परिवारों को भोगना पड़ रहा है। श्रमदान करने वालों में बृजेश चौबे, सुमित कुमार चौबे, सोनल, काजू पाठक, संजय पांडेय, परमेश्वर विश्वकर्मा, मनीष कुमार चौबे, रेखा विश्वकर्मा, सुनील कुमार चौबे, संदीप दुबे, हरिओम चौबे, संतोष कुमार चौबे आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed