फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Veerangana Laxmi Bai train was delayed by 12 hours.

Bhadohi News: वीरांगना लक्ष्मी बाई ट्रेन 12 घंटे रही लेट

Wed, 05 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Veerangana Laxmi Bai train was delayed by 12 hours.
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से होकर दूरदराज को जाने-आने वाली दो ट्रेनें मंगलवार को लेट रहीं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच किसी तरह स्टेशन पहुंचे लोगों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आसनसोल से चलकर झांसी तक जाने वाली वीरांगना लक्ष्मी बाई ट्रेन लगभग 12 घंटे लेट पहुंची। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उसे सुबह 8:05 बजे आना था, लेकिन ट्रेन शाम को 7:30 बजे पहुंची। यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को ही आती है। इसी तरह अमृत भारत 22590 ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:55 बजे की जगह 1:36 बजे ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से ट्रेनें लेट रहीं, लेकिन आगे से ट्रेनों के समय से आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed