{"_id":"6894f7cd7bce12ff3502f2ba","slug":"the-traffic-of-the-district-is-getting-stuck-due-to-potholes-on-the-roads-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-130062-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खा रहा जिले का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खा रहा जिले का यातायात
विज्ञापन
नवधन से राम किशुनपुर बसही का जर्जर मार्ग। संवाद
- फोटो : संवाद
कौलापुर/मोढ़। सरकार हर साल करोड़ों रुपये सड़कों की मरम्मत के नाम पर खर्च करती है। जनपद के ग्रामीण अंचलों की सड़कों की सेहत सालों से खराब पड़ी है, जो सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के बीच से गुजरना राहगीरों की आदत सी बन गई है।
आए दिन गिर कर चोटिल होते रहते हैं। जिले में करीब 2500 किलोमीटर में सड़कों का जाल फैला है। इसमें से करीब 1700 से 1800 किमी सड़कें ग्रामीण अंचल में है। जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंता, मंडी समित की तरफ से सड़कों का मरम्मत और नवीनीकरण किया जाता है।
शिकायत के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती है। डीघ ब्लाॅक के नवधन से राम किशुनपुर बसहीं मार्ग की मरम्मत के लिए मंगला बिंद ने एक सप्ताह पहले आईजीआरएस किया है। इस मार्ग से रोजाना 500 से 700 राहगीरों का आवागमन होता है। यही हाल मोढ़ के करियांव बाजार से चौरापुर, बैदान मार्ग का है, जो जौनपुर बॉर्डर को जोड़ता है। यह बीते कई सालों से जर्जर है।
विज्ञापन
हल्की सी बारिश होने पर मार्ग कीचड़ में सन जाते हैं। स्थानीय राजू सरोज, मिथुन सरोज, सनी सरोज, आकाश सरोज आदि ने डीएम से सड़क के मरम्मत की मांग की। जंगीगंज क्षेत्र के किशुबदेवपुर गांव से हाईवे होते हुए घनश्यामपुर तक सड़क जाती है।
इसी मार्ग पर इंटर कॉलेज और राधा स्वामी धाम से पहले सड़क के बीचोबीच गड्ढा बना है।