फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The toll plaza organically recovery, Demolition

वसूली को लेकर टोल प्लाजा पर बवाल, तोड़फोड़ 

Sun, 19 Jun 2016 01:43 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 19 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
 गोपीगंज थानाक्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह नौ बजे अधिक शुल्क वसूली से नाराज ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर दिया। मनबढ़ टोल कर्मी चालकों को धमकाने के साथ हटाने का प्रयास किया तो ट्रक चालक उग्र हो गए। टोल के अलग-अलग केबिन में रखी कुर्सियां और कंप्यूटर को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वहां कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई। चक्काजाम से जीटी रोड के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अफसरों के समझाने पर करीब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक चालक नेमनाथ सिद्ध निवासी सेरूना डूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान और खलासी उदाराम ट्रक लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने ट्रक चालक को 475 की रसीद पकड़ा दी।  ट्रक चालक ने विरोध करते हुए कहा कि सप्ताह भर पूर्व 390 रुपए लगे थे। इसी बात पर टोल कर्मियों और ट्रक चालक के बीच नोकझोंक बढ़ गई। मनबढ़ टोलकर्मियों ने इसी को लेकर ट्रक चालक नेम नाथ सिद्ध और खलासी उदाराम नाईक को पीट दिया। इससे नाराज अन्य ट्रक चालकों ने टोल प्लाजा के समीप दोनों लेन पर ट्रक खड़ी कर चक्काजाम कर दिए। दर्जन भर की संख्या में टोल कर्मियों ने चालकों को दबंगई से हटाना चाहा तो चालक नाराज हो गए और टोल प्लाजा के केबिन में घुसकर रखे कंप्यूटर और कुर्सियो ंको तोड़ दिया। उसके बाद टोल कर्मियों और ट्रक चालकों में गुरिल्ला युद्ध शुरू हो गया। सूचना मिलने के बाद गोपीगंज थाना अध्यक्ष अरुण दुबे के अलावा औराई थाने की पुलिस के अलावा भारी संख्या में पीएसी भी पहुंच गई। एसओ के समझाने पर करीब चार घंटे बाद मामला शांत हुआ तब आवागमन चालू हो सका। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर टोल पर पीएसी को तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने कहा कि दोनो पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed