फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Tehsildar and his team who had come to empty the pond were surrounded

Bhadohi News: तालाब खाली कराने पहुंचे तहसीलदार समेत टीम को घेरा

Thu, 01 Aug 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Tehsildar and his team who had come to empty the pond were surrounded
मोढ़। भदोही कोतवाली के जमुनीपुर अठगवां गांव में तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि राजस्व टीम बिना नोटिस के ही मकान ढहाने पहुंची है। ऐसे में बारिश के मौसम हम कहां जाएंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के जमुनीपुर अठगवां निवासी राधेश्याम ने गांव में तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर चार माह पूर्व हाईकोर्ट में रीट दाखिल किया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश बाद बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के आसपास नायब तहसीलदार प्रतिक्षा मौर्य के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक रमाशंकर लाल, लेखपाल प्रियनंदन, मान सिंह और प्रधान खुशिहाल पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गए और तालाब पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त करने लगे। इस बीच नायाब तहसीलदार की आनलाइन बैठक शुरू होने पर वे अपने वाहन में जाकर मीटिंग करने लगी। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षकों का घेराव कर लिया और नारेबाजी करने लगे। आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए उनका मकान ढहा दिया। अब वे कहां जाएंगे। ग्रामीणाें ने एक घंटे तक अधिकारियों को वहां से जाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तालाब खाली करने का आदेश मांगा। बताया जा रहा है कि अधिकारी आदेश की कॉपी नहीं दिखा सके। इस बीच नायाब तहसीलदार ने पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सुरियावां थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और अधिकारियों को मुक्त कराया। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा मौर्या ने बताया कि यह अदालत से आदेश पर कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में तालाब खाली कराने की नोटिस भेजी गई थी। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण चंदा देवी, सपना देवी और तारा देवी ने आरोप लगाया उन्हें सूचना मिलती तो वह घर का सामान तो बचा ले, लेकिन कोई सूचना ही नहीं दी गई। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed