फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The team of Irrigation Department reached Mahdepur with police force.

Bhadohi News: पुलिस बल संग महदेपुर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम

Sun, 31 May 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The team of Irrigation Department reached Mahdepur with police force.
महदेपुर रजवाहे में बनी दीवार हटावाते विभाग के लोग। संवाद
बाबूसराय (भदोही)। औराई ब्लॉक के महदेपुर गांव में एक किसान के सीखड़ रजवाहा (नहर) को ईंट जोड़कर पूरी तरह बंद करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को सिंचाई विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पहले तो आरोपी किसान ने प्रशासनिक टीम के आग्रह को ठुकरा दिया लेकिन पुलिस की सख्त चेतावनी के बाद शाम को उसने खुद ही नहर से अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। महदेपुर गांव निवासी बसंत लाल मौर्य ने शुक्रवार को सीखड़ रजबाहा की पुलिया के नीचे ईंट की दीवार खड़ी कर पानी का रास्ता ब्लॉक कर दिया था। शनिवार को जब समाचार पत्रों में इस गंभीर लापरवाही की खबर प्रकाशित हुई, तो सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद नहर विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार, जिलेदार रामप्रसाद, जेई संतोष और मेठ मनीष सिंह औराई कोतवाली की पुलिस फोर्स को साथ लेकर गांव पहुंचे। किसान बसंत लाल का आरोप था कि यह नहर उसकी निजी भूमिधरी जमीन से होकर गुजरी है और कई बार गुहार लगाने के बावजूद उसकी जमीन का पैमाइश (सीमांकन) नहीं किया गया। इसी नाराजगी में उसने पुलिया के पास बनी अपनी दुकान हटाने के विरोध में नहर का रास्ता बंद किया था। हालांकि, विभागीय जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। सहायक अभियंता अनिल कुमार ने रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि 16 जून 1986 को ही नहर विभाग द्वारा उक्त जमीन के 8 बिस्वा हिस्से का 4,654 रुपये मुआवजा किसान को दिया जा चुका है। अधिशासी अभियंता (नहर) सुधीर कुमार पाल ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीम की सख्ती के बाद किसान ने आखिरकार घुटने टेक दिए और नहर से ईंटें हटाना शुरू कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उस पर अवैध अतिक्रमण करने के इस गंभीर मामले में आरोपी किसान के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed