फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The skills of the prisoners of the district jail will enhance the beauty of Maha Kumbh

Bhadohi : जिला जेल के कैदियों का हुनर बढ़ाएगा महाकुंभ की शोभा, तैयार की गई 120 विशेष कालीन, भेजी गई प्रयागराज

Sat, 04 Jan 2025 06:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

महाकुंभ में कालीन नगरी के कैदियों का हुनर शोभा बढ़ाता दिखाई देगा। 120 विशेष कालीन तैयार की गई और इसके कुंभ नगरी की ओर भेजा गया। जिलाधिकारी ने जिला कारागार से कालीन वाहन को हरी झंडी दिखाई। 31 बंदियों ने कालीन तैयार की है और पांच विशेष बंदियों को डीएम ने चेक सौंपा है।
 

विज्ञापन
The skills of the prisoners of the district jail will enhance the beauty of Maha Kumbh
कालीन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार महाकुंभ का लोगो शनिवार को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जिला कारागार से उसे हरी झंडी दिखायी। लोगो के अलावा जिलाधिकारी ने 120 विशेष कालीनों को भी प्रयागराज के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बंदियों की बनी वॉल हैगिंग व अन्य कालीनें भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


जिला कारागार के 31 बंदियों ने करीब डेढ़ महीने की मेहनत से प्रयागराज महाकुंभ के लिए कुल 120 कालीनें तैयार की है। बंदियों की ओर से तैयार किये गए कालीनों में महाकुंभ लोगो वाली विशेष कालीनों के साथ-साथ धार्मिक कालीन उत्पादों जैसे श्रीराम, महादेव, गणेश, राधाकृष्ण, मछली आदि के चित्रों वाली कालीनें बनायी गयी हैं। इन कालीनों का महाकुंभ में प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जो महाकुंभ में भदोही का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


प्रयागराज जाने वाले कालीनों को हरी झंडी दिखाने के पहले जिलाधिकारी ने कालीनों का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों के कारीगरी की प्रशंसा की। वहीं विशेष योगदान देने वाले पांच बंदियों को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपा। जिलाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ मेले में ओडीओपी स्टॉल पर जिला कारागार के कालीनों की प्रदर्शनी लगेगी। जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु कालीन नगरी के बुनकर बंदियों के हाथों से बनी दुर्लभ व विशिष्ट कालीनों का अवलोकन व विक्रय कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिला कारागार में बुनकर केंद्र संचालित होने से सकारात्मक बदलाव आया है। बुनकर बंदी जेल से छूटने के बाद समाज की मुख्य धारा में से जुड़कर परिवार व जिला के विकास में अपने योगदान दे रहे हैं।




तीन वॉल हैगिंग मेला प्रशासन को की जायेगी भेंट
जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि 31 बंदियों ने डेढ माह में इसे तैयार किया है। जिले की ओर से तीन विशेष वॉल हैगिंग प्रयागराज महाकुंभ मेला प्रशासन को भेंट किया जायेगा। जिसमें महाकुंभ लोगो व राम भगवान के चित्र वाली आज भेजी गई हैं। वहीं लेटे हनुमान जी के चित्र वाला वॉल हैगिंग तैयार किया जा रहा है। उसे भी भेंट किया जायेगा। बताया कि बंदियों ने जो कालीनें तैयार की है। उसे महाकुंभ मेला देखते हुए सबसे अधिक आसनी है। जिस पर बैठकर साधु संत साधना कर सकेंगे। जेल सूबेदार यादव, अश्वनी उपाध्या, शुभावती देवी, उपकार पाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed