फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Six Soldiers Performed Line

छह सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

Wed, 19 Apr 2017 12:44 AM IST
भदोही
भदोही Updated Wed, 19 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Six Soldiers Performed Line
police Demo pic - फोटो : google

विज्ञापन
िजले में पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बेजुबानों के कत्ल के कारोबार में खाकी की शह उजागर हुई है। पुलिस कप्तान ने हाईवे के तीनों थानों औराई, गोपीगंज और ऊंज के छह सिपाहियों को पुलिस तस्करी में संलिप्तता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है।     
 
जीटी रोड पर पशु तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। हर रोज 15 से 20 ट्रक पास कराए जाते हैं। इसमें पुलिस के कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही थी। कोडवर्ड के जरिए कुछ पुलिस कर्मी उच्चाधिकारियों की लोकेशन तस्करों तक पहुंचा देते और मौका पाकर तस्कर निकल लेते।
विज्ञापन


जीटी रोड के औराई, गोपीगंज और ऊंज थानों में तैनात सात सिपाहियों को पशु तस्करी में लिप्त होने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पशु तस्करी के आरोप में लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों में बनारसी यादव, नंदलाल यादव, राम समझावन यादव, कालेंद्र यादव, रामेंद्र यादव, महेंद्र यादव शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को थानों से तैनाती हटाकर पुलिस लाइन से संबद्घ कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डीपीएन पांडेय ने बताया कि गोपनीय जांच में इन सिपाहियों की पशु तस्करी में संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed