{"_id":"66abd323f8b5c8a76f0e5c83","slug":"the-relatives-took-the-patient-outside-on-a-stretcher-to-get-an-x-ray-done-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-114984-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर बाहर एक्स-रे कराने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर बाहर एक्स-रे कराने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 70 वर्षीय वृद्ध को एक्स-रे कराने के लिए उनके परिजन स्ट्रेचर पर लादकर निजी पैथोलॉजी सेंटर पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार उन्हें डिजिटल एक्स-रे कराना था। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा नहीं है।
ज्ञानपुर निवासी लल्लन सिंह (70) बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय उपचार कराने पहुंचे। परिजनों के अनुसार वे इधर कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके सीने में परेशानी है। बृहस्पतिवार को वे उनके परिजन उन्हें चिकित्सक को दिखाने लगाए थे। जहां चिकित्सक उन्हें डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह दी। अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा जरूर है, लेकिन केवल मैनुअल एक्स-रे होता है। ऐसी परिस्थिति में परिजन उन्हें स्ट्रेचर पर ही लेकर डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटर पहुंचे।
टीबी अस्पताल में हो रहा एक्स-रे
सौ शय्या डिजिटल एक्स-रे भी इन दिनों खराब चल रहा है, लेकिन सीएमओ ने चिकित्सकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में ही बने टीबी अस्पताल के डिजिटल एक्स-रे का लाभ मरीजों को देने का निर्देश दिया गया है। हर दिन जिला अस्पताल में 20 से 25 मरीज डिजिटल एक्स-रे कराने सरपतहां स्थिति टीबी अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
दो दिनों से लखनऊ ट्रेनिंग में आए हैं। अस्पताल में मैनुअल एक्स-रे की व्यवस्था है। यदि मरीज स्ट्रेचर होने के बाद निजी पैथोलाजी पर एक्सरे कराने गया है। तो इसकी जानकारी नहीं है। पता लगा जाएगा। - डॉ. राजेंद्र कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय