फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The regularization of employment encompass servants

नियमितीकरण को लेकर रोजगार सेवकों का धरना

Wed, 04 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 04 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
 ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में मांग किया कि एक दशक के बाद भी उनको नियमित नहीं किया गया, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। 
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने रोजगार सेवकों की पीड़ा उठाई। कहा कि ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा से लेकर ग्राम पंचायत का हर कार्य निष्ठापूर्वक कर रहे हैं। गत 10 साल से नियमित करने की मांग को लेकर संगठन आंदोलन कर रहा है। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। पिछले दिनों लखनऊ में 27 दिनों तक चले धरने में निर्णय हुआ कि तीन मई को नियमितीकरण पर विचार किया जाएगा। जिला संयोजक विवेक चौधरी ने कहा कि तीन मई को सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 14 मई को रोजगार सेवक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। उसके बाद 16 मई से लक्ष्मणमेला लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र और रोजगार सेवक एक ही तर्ज पर चयनित किए गए थे। शिक्षामित्रों को समायोजित कर लिया गया, लेकिन रोजगार सेवकों को आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। धरने में वीरेंद्र कुमार यादव, चंद्रेश गौतम, सुरेंद्र कुमार, रवि यादव, पीयूष मिश्रा, दिवाकर पांडेय, रविंद्र बिंद, जयलाल सरोज, चंद्रभूषण गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, विरेंद्र कुमार, अमित सिंह, मीरा देवी, पूनम यादव, हौसिला यादव, जीतलाल समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed