फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The ration dealers raised a hue and cry and submitted a memorandum

Bhadohi News: कोटेदारों का हल्लाबोल, सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The ration dealers raised a hue and cry and submitted a memorandum
ज्ञानपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने मंगलवार को कमीशन बढ़ाने सहित अन्य विभिन्न मांगों का लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी उर्फ कल्लू ने कहा कि प्रदेश में कोटेदारों को राशन पर 90 रुपए प्रति क्विंटल और चीनी पर 70 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है।
विज्ञापन

जबकि हरियाणा, गोवा और दिल्ली में 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता है। गुजरात में 20,000 रुपए न्यूनतम गारंटी दी जाती है। कोटेदारों ने कई अन्य मांगें भी रखीं। उन्होंने डोर स्टेप डिलीवरी में गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न और बकाया भुगतान करने की मांग की। वर्तमान में फोन से ली जा रही फीडबैक प्रणाली पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों का कहना है कि कई बार विरोधी गलत जानकारी दे देते हैं। सीधे संचालकों के खाते में जाए पैसा स्वयं सहायता समूह की दुकानों के संचालकों को भाड़ा, बिजली बिल और मजदूरी का खर्च उठाना पड़ता है। कोटेदारों ने मांग किया कि कमीशन का पैसा सीधे संचालक के खाते में जमा किया जाए। एमडीएम और आईसीडीएस के राशन पर भी एनएफएसए खाद्यान्न की तरह कमीशन दिए जाने की मांग की गई।

कोटेदारों ने चेताते हुए कहा कि यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो अगस्त माह में वितरण प्रथम तीन दिन रोक दिया जाएगा, इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान विवेक दूबे, राजेश दूबे, अंजनी उपाध्याय, ठाकुर पाल, उमेश यादव, आसू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed