फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The queue of donors started increasing to help the needy

जरूरतमंदों की मदद को लगी कतार

Tue, 07 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The queue of donors started increasing to help the needy
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार की ओर से 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किए जाने से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब, मजदूर वर्ग के लोगों की मदद की खातिर मददगारों में होड़ मच गई है। राजनीतिक दलों से लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं और निजी स्तर पर लोगों ने गरीब बस्तियों में घूम-घूमकर लोगों की मदद तेज कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ी तादाद में लोगों ने गरीबों की मदद में राहत सामग्री का वितरण किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र दुबे राजन ने क्षेत्र के सिंहपुर, गिरधरपुर समेत विभिन्न गांवों और गरीब बस्तियों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और अनाज आदि का वितरण कराया। ज्ञानपुर नगर में लोगों को मास्क पहनाकर कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। कहा कि आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। कांग्रेस नेता राजेश दुबे ने ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के त्रिभुवनपुर, भरतपुर, रामकिशुनपुर-बसहीं, मुंगरहा, इनारगांव, डुहिया, घाटमपुर, दुलहीपुर, छत्रशाहपुर, जोधापुर, नेवादा, दुर्गापुर, नजरपुर, बिसौली, जगतपुर, मिश्रपुर आदि गांवों में आटा, चावल, दाल, मसाला वितरित कराया। कहा माबूद खां, राजन दुबे, मुशीर इकबाल, संतोष सिंह बघेल, परवेज हाशमी, वसीम अंसारी, नाजिम अली, दीनानाथ दुबे आदि कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। इसी तरह राधे राधे चैरिटेबल ट्रस्ट नेवादा रामापुर की ओर से गरीबों में आलू, तेल, मसाला, नमक, चावल, आटा, दाल आदि का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

सुरियावां: उमरवैश्य समाज ने गरीबों में अन्नदान किया। संगठन के मुताबिक लगभग पांच सौ परिवारों के दो हजार लोगों को अनाज, आटा, लाई, गुड़, साबुन, सब्जी आदि सामग्री दी गई। इस मौके पर सुरियावां युजन संघ के अध्यक्ष अनिल उमर वैश्य, अवधेश उमर वैश्य, रामेश्वर प्रसाद उमरवैश्य, नंदलाल उमर वैश्य, संतोष उमरवैश्य, घनश्यामदास उमरवैश्य आदि मौजूद रहे। गोपीगंज क्षेत्र के मूलापुर में पूर्व प्रधान शिवश्याम यादव ने दो सौ निर्धन परिवारों को राहत सामग्री बंटवाई। इस मौके पर कमलेश यादव, राधेश्याम यादव, रमेश मिश्र, विनोद दुबे, शिवधनी बिंद, उदयप्रताप, कपूरचंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed