फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The protest of those troubled by power cuts

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 07 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
The protest of those troubled by power cuts
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को ज्ञानपुर नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुरानी बाजार में लामबंद हुए नगर के लोगों ने रात्रिकालीन बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। कहा कि गर्मी में लगातार कटौती से जीना मुहाल हो गया है। 
विज्ञापन


जिले में बिजली समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जर्जर तार-पोल के सहारे आपूर्ति की जा रही बिजली कभी शटडाउन तो कभी ब्रेकडाउन के चक्कर में उलझी रहती है। पिछले हफ्तेभर से रात में बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती के कारण रात की नींद में पड़ने वाले खलल से परेशान नगर के लोगों और व्यवसायियों ने बुधवार को पुरानी बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोज-रोज की कटौती से लोग बेहाल हैं और कोई ध्यान देने वाला नहीं है।

विज्ञापन

 

श्याम प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में लामबंद हुए नागरिकों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर शीघ्र बिजली आपूर्ति न सुधरी और रात्रिकालीन कटौती बंद न हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से पिंटू, शानू, बच्चा गुप्ता, गौतम कुमार, विनोद  आदि मौजूद रहे। े चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक लंबे समय तक नींद में बाधा रहने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तो ब्लड प्रेशर के मरीजों का बीपी बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अपच की समस्या के कारण कई दिक्कतें सामने आती हैं। आदमी चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए सोना अनियावर्य है। रात में बिजली कटौती से  परेशानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed